{"_id":"6a5528182f26990c7d0dbfd7","slug":"attempt-to-drag-a-young-woman-who-was-going-to-fetch-some-items-banda-news-c-212-1-bnd1007-149635-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सामान लेने जा रही युवती को खींचने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सामान लेने जा रही युवती को खींचने का प्रयास
Mon, 13 Jul 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कालिंजर थानाक्षेत्र में रविवार को सामान लेने दुकान जा रही एक युवती को शोहदे ने खींचने का प्रयास किया। युवती की तहरीर पर शोहदे के खिलाफ छेड़खानी, एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि आनंदपुर अंश सढ़ा के रहने वाला राजकुमार अक्सर उससे छेड़खानी करता था। कई बार उसे समझाया भी गया है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। पीड़िता ने बताया कि रविवार को सामान लेने के लिए जा रही थी। अकेला पाकर पहले युवती का दुपट्टा खींचा, इसके बाद दुकान के अंदर खींचने लगा।
शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो राजकुमार भाग निकला। डरी सहमी युवती ने घर आकर पूरा घटनाक्रम मां को बताया। इसके बाद मां शोहदे के घर विरोध करने पहुंची तो उसे जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती ने थाने जाकर तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
--
ससुर पर लगाया बंधक बनाकर छेड़खानी का आरोप
बांदा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न करने पर आए दिन पीटते भी थे। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे कमरे में बंधक बना लिया। इस दौरान ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने तहरीर पर सहित सात ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।