सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Couple commits suicide by hanging themselves in separate rooms following an altercation

UP: बांदा में मौत की 'डबल' स्क्रिप्ट, शराब और अरहर के विवाद का खूनी अंत, अलग कमरों में मिले दो शव, पढ़ें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 03 May 2026 06:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Banda News: अमलीकौर गांव में अरहर की कुटाई और घरेलू कलह के चलते दंपती ने फंदा लगाकर जान दे दी। पति शराब का आदी था, जिसके कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। दो मासूम बच्चों के सामने ही माता-पिता ने अलग-अलग कमरों में फंदा लगाकर आत्महत्या की।

Banda Couple commits suicide by hanging themselves in separate rooms following an altercation
अमलीकौर गांव में दंपती की खुदकुशी मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

बांदा जिले में अरहर की कुटाई को लेकर दंपती के बीच झगड़े के बाद दोनों ने अलग-अलग कमरों में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्चों ने देखा तो उन्होंने परिवार के लोगों को जानकारी दी। उधर, पुलिस जांच में पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होना और युवक के नशे का आदी होने की बात सामने आई है।

Trending Videos

तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के भगदौरा पुरवा निवासी बृजमोहन ने बताया कि उसके भाई लल्लू निषाद (28) व उसकी पत्नी गोमती (24) ने शनिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अलग-अलग कमरों में जाकर फंदा लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लल्लू ने रस्सी से और गोमती ने साड़ी से लगाया फंदा
लल्लू ने छप्पर की धन्नी से रस्सी से और उसकी पत्नी गोमती ने अपनी साड़ी से फंदा लगाया है। घटना के समय घर में सिर्फ उनका तीन साल का पुत्र किसरा और बेटी अनुष्का थीं। दोनों बच्चों ने अपने माता-पिता को खुदकुशी करते देखा, तो परिजनों को जानकारी दी।

अरहर की कुटाई को लेकर विवाद की आशंका
मौके पर पहुंचे लल्लू के भाई बृजमोहन ने बताया कि लल्लू बटाई में चार बीघा जमीन लिए है। उसमें अरहर बोई थी, आशंका है कि अरहर की कुटाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ है। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

शराब को लेकर अक्सर घर में कलह होती थी
उधर, तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि लल्लू और गोमती ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं। लल्लू शराब का आदी था। नशे को लेकर अक्सर घर में कलह होती थी। इसी के चलते घटना की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

खुशहाल परिवार में पैदा कर दी थी कलह
इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि नशे की आदत और घरेलू विवाद ने खुशहाल परिवार में कलह पैदा कर दी थी, जिसका अंत इस भीषण त्रासदी के रूप में हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed