{"_id":"69f61ff33c4372bf8606f6f4","slug":"banda-marital-dispute-leads-to-tragedy-couple-commits-suicide-by-hanging-in-separate-rooms-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलह ने ली जान: लल्लू ने रस्सी से और गोमती ने साड़ी से लगाई फांसी, बांदा में पति-पत्नी ने एक साथ की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलह ने ली जान: लल्लू ने रस्सी से और गोमती ने साड़ी से लगाई फांसी, बांदा में पति-पत्नी ने एक साथ की खुदकुशी
Sat, 02 May 2026 09:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 02 May 2026 09:35 PM IST
सार
दंपति ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर भगदौरा पुरवा की है। पुलिस जांच में पति का नशे में होकर अक्सर विवाद करना सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरहर की कुटाई को लेकर हुए दंपति के बीच झगड़े में दंपति ने अलग-अलग कमरों में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्चों ने देखा तो उन्होंने परिवार के लोगों को जानकारी दी। तब परिजनों को पता चल सका। उधर, पुलिस जांच में पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होना और युवक के नशे का आदी होना बताया जा रहा है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमलीकौर गांव के भगदौरा पुरवा निवासी बृजमोहन ने बताया कि उसके भाई लल्लू निषाद (28) व उसकी पत्नी गोमती (24) ने शनिवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अलग-अलग कमरों में जाकर फंदा लगा लिया। लल्लू ने छप्पर की धन्नी से रस्सी से और उसकी पत्नी गोमती ने अपनी साड़ी से फंदा लगाया है। घटना के समय घर में सिर्फ उनका तीन साल का पुत्र किसरा और बेटी अनुष्का थीं। दोनों बच्चों ने अपने माता-पिता को खुदकुशी करते देखा तो परिजनों को जानकारी दी।

दोनों के बीच हुआ था विवाद
मौके पर पहुंचे लल्लू के भाई बृजमोहन ने बताया कि लल्लू बटाई में चार बीघा जमीन लिए है। उसमें अरहर बोई थी, आशंका व्यक्त की कि अरहर की कुटाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ है। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

नशे को लेकर अक्सर घर में होती थी कलह
उधर, तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि लल्लू और गोमती ने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं। लल्लू शराब के नशे का आदी था। नशे को लेकर अक्सर घर में कलह होती थी। इसी के चलते घटना की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।