फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BJP leader and youth kidnapped, held hostage in farmhouse and beaten

Banda News: भाजपा नेता समेत युवक का अपहरण, फार्म हाउस में बंधक बनाकर पीटा

Tue, 05 May 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 05 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP leader and youth kidnapped, held hostage in farmhouse and beaten
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने भाजपा नेता और उसके साथी के अपहरण कर मारपीट व जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में दबंगों द्वारा भाजपा नेता और उसके मित्र का अपहरण कर बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित अंकुश तिवारी निवासी महोखर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो मई की रात वह अपने मित्र भाजपा नेता राहुल सिंह के साथ यादव ढाबे जा रहा था। रास्ते में गांव के ही शिवाकांत कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ उनके साथ अभद्रता की। विवाद बढ़ने पर जब वे वहां से निकलने लगे तो तुलसीदास की दुकान के पास आरोपियों ने दो गाड़ियों और एक सफेद रंग की थार से उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन




आरोप है कि शिवाकांत कुशवाहा, गौरव सिंह, अनुराग सिंह उर्फ अन्नू, अतुल गुप्ता, हरिशंकर, कृष्णा यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों ने असलहों के बल पर दोनों को अगवा कर लिया और उन्हें जबरन अनुराग सिंह के फार्म हाउस पर ले गए। वहां दोनों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया और घंटों बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उसका गला रस्सी से दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग भी की। साथ ही उसकी जेब से 3500 रुपये छीन लिए गए। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत करने पर उसे वायरल कर बदनाम करने व जिंदा जलाने की धमकी दी। घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश की बात भी सामने आ रही है, क्योंकि राहुल सिंह भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रह चुके हैं।


पीड़ित ने कुछ पुलिसकर्मियों पर आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed