{"_id":"6a528aee30dbf5929906c4da","slug":"boy-drowns-while-bathing-in-a-pond-banda-news-c-212-1-sknp1006-149548-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तालाब में नहाने उतरे बालक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तालाब में नहाने उतरे बालक की डूबने से मौत
Sat, 11 Jul 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
मृतक शिवा। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तालाब में नहाने उतरे बालक की डूबने से मौत हो गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव ग्रामीणों ने तालाब से निकाला।
बिसंडा थाना क्षेत्र के केशव पुरवा गांव निवासी चुन्नू ने बताया कि उसका भतीजा शिवा (9) शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए गांव स्थित 50 फीट गहरे तालाब नहाने गया था। नहाने के दौरान गहराई में जाने वह डूब गया। जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले।
उन्होंने तालाब किनारे उसके कपड़े उतरे देखे तो उन्हें शक हुआ कि कहीं वह तालाब में डूब तो नहीं गया है। उन्होंने तालाब में ग्रामीणों के सहयोग से तलाश कराई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बालक का शव तालाब से निकाला गया। शिवा अपने गांव के स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। घर में मां बुट्टू हैं। दो भाइयों में बड़ा था। पिता रामप्रकाश किसानी करते हैं। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि तालाब में नहाने के दौरान हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।