{"_id":"6a591af4d1a81b99f80eee0c","slug":"boy-suffers-electric-shock-from-table-fan-hospitalized-banda-news-c-12-1-knp1100-1589221-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आया बालक, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आया बालक, भर्ती
Thu, 16 Jul 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लान निवासी राजेश कुमार का पुत्र आदर्श (10) बुधवार रात टेबल फैन में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। परिजन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
परिजन के अनुसार बुधवार देर रात घर में टेबल फैन चल रहा था। इसी दौरान किसी तरह आदर्श वहां पहुंच गया। जैसे ही उसने टेबल फैन को छुआ तो वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही आदर्श को जोरदार झटका लगा और वह दूर जा गिरा। परिजन ने बिना देर किए एक निजी वाहन से सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टरों ने बच्चे का प्राथमिक इलाज किया। बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। संवाद