फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Brother and sister killed, youth injured in Scorpio-Bullet collision

Banda News: स्कॉर्पियो-बुलेट की टक्कर में भाई-बहन की मौत, युवक घायल

Mon, 27 Apr 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 27 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister killed, youth injured in Scorpio-Bullet collision
फोटो- 21 हादसे के बाद खंती में पड़ी स्कॉपियो। संवाद
नरैनी (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र में पड़मई गांव के पास रविवार तड़के स्कॉर्पियो की चपेट में बुलेट बाइक आ गई। टक्कर के बाद बुलेट के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक और सवार भी घायल हुआ है। वहीं, स्कॉर्पियो सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार भाग गए। बुलेट सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जान गंवाने वाले भाई-बहन के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बरुआ कालिंजर निवासी अजय राजपूत (24), मौसेरी बहन प्रभा राजपूत (20) और उसके पति राकेश (23) निवासी नंदनवारा के साथ अतर्रा क्षेत्र के लोधन पुरवा से शादी में शामिल होकर बुलेट से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पड़मई गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी पहुंचाया, जहां डॉक्टर नागेंद्र शुक्ला ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रभा और राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया। उपचार के दौरान प्रभा ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अजय अपने पिता का इकलौता बेटा था और एसएससी की तैयारी कर रहा था। प्रभा की शादी इसी वर्ष फरवरी 2026 में नंदनवारा गांव में हुई थी। तीन महीने के भीतर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में भाई-बहन दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक राजेश कुमार व कल्बे अब्बास मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे की है। स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फोटो- 21 हादसे के बाद खंती में पड़ी स्कॉपियो। संवाद

फोटो- 21 हादसे के बाद खंती में पड़ी स्कॉपियो। संवाद

फोटो- 21 हादसे के बाद खंती में पड़ी स्कॉपियो। संवाद

फोटो- 21 हादसे के बाद खंती में पड़ी स्कॉपियो। संवाद

फोटो- 21 हादसे के बाद खंती में पड़ी स्कॉपियो। संवाद

फोटो- 21 हादसे के बाद खंती में पड़ी स्कॉपियो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed