{"_id":"69fb8f4371e6bd8d5f0aeff8","slug":"brother-said-i-am-left-alone-mother-and-sisters-kept-crying-while-clinging-to-the-dead-body-banda-news-c-212-1-bnd1007-145959-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भाई बोला मैं अकेला हो गया...शव से लिपटकर रोती रहीं मां-बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भाई बोला मैं अकेला हो गया...शव से लिपटकर रोती रहीं मां-बहनें
Thu, 07 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 07 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 12 मृतक सिपाही को सलामी देते सीओ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। हरियाणा दबिश देने गए सिपाही की वापसी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ घटना अन्य चार लोग भी हताहत हो गए थे। बुधवार को सिपाही का शव उनके गांव पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। सिपाही के शव को उनके भाई इंद्रजीत ने मुखाग्नि दी। बोला, तेरे बिना मैं अकेला हो गया...काश तू न जाता।
क्षेत्र के ब्यौंजा गांव निवासी गुलाब चंद्र के पुत्र अशोक कुमार (28) जालौन जिले के उरई कोतवाली में सिपाही पद पर तैनात थे। अपहरण के एक मामले में वह दो दरोगा, दो सिपाही व ड्राइवर के साथ हरियाणा में दबिश देने गए थे। वहां से लौटते समय नूंह के पास एक्सप्रेस वे में सभी सड़क हादसे का शिकार हो गए। सिपाही दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। उनके तीन बहने भी हैं। करीब एक माह पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। घटना से मां सुहदिया का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के नाम तीन बीघा जमीन भी है।
पार्थिव शरीर घर पर आने के बाद मां और बहनें उससे चिपट कर रोती रहीं। इससे वहां मौजूद लोगों के आंखों में आंसू आ गए। पुलिस टीम के अरुण कुमार, सुधीर प्रताप सिंह सहित अन्य ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सीओ केके त्रिपाठी, विधायक विशंभर सिंह यादव, सांसद कृष्णा पटेल, शिवशंकर पटेल, इंद्रजीत यादव, रामप्रकाश साहू, रामजीत साहू मौजूद रहे।