फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demanded 30,000 for a mobile phone, committed suicide when he did not get it.

Banda News: मोबाइल फोन के लिए मांगे 30 हजार, न मिलने पर दी जान

Sat, 09 May 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 09 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Demanded 30,000 for a mobile phone, committed suicide when he did not get it.
अतर्रा। मोबाइल फोन के लिए युवक ने अपनी दादी से 30 हजार रुपयों की मांग की। इस पर दादी ने उसे डांट दिया। झगड़े के बाद आहत युवक ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह देर तक बाहर न निकलने पर दादी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन




कस्बा के भवानीगंज, नहर पट्टी निवासी प्रमोद उर्फ पिंटू (35) पांच दिनों से दादी से मोबाइल के लिए झगड़ा का रहा था। युवक ने बीते बृहस्पतिवार दोपहर दादी कृष्णा देवी से नया मोबाइल लेने के लिए 30 हजार रुपये मांगे। इस पर दादी ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह कमरे के अंदर गया और दरवाजा बंद कर लिया। शुक्रवार सुबह देर तक बाहर न निकलने पर दादी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा देखा तो युवक फंदे से लटका था।
विज्ञापन




मृतक की दादी ने बताया कि चार वर्ष की उम्र में प्रमोद की मां और छह वर्ष की आयु में उसके पिता का निधन हो गया था। उन्होंने ही उसको पाला था। वह सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं। मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। थानाप्रभारी संजीव कुमार चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। मृत्यु के सही कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed