{"_id":"69fce7c488eb0b26f008c0a9","slug":"due-to-the-storm-and-rain-poles-and-trees-were-uprooted-electricity-was-cut-off-in-kalinjar-since-morning-banda-news-c-212-1-sknp1006-146000-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आंधी-बारिश से खंभे व पेड़ हुए धरासाई, कालिंजर में सुबह से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आंधी-बारिश से खंभे व पेड़ हुए धरासाई, कालिंजर में सुबह से बिजली गुल
Fri, 08 May 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 08 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 07 कालिंजर कस्बे में टूटा पड़ा बिजली का पोल। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/कालिंजर। जिले में गुरुवार को सुबह आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। आंधी का असर सीमावर्ती मध्य प्रदेश के कालिंजर में व्यापक रहा। आंधी से आठ से 10 बिजली के पोल और पेड़ धराशायी हो गए। सुबह से गुल हुई बिजली शाम चार बजे तक बहाल नहीं हो सकी। जिले में बारिश का आंकड़ा 11.25 एमएम रहा। हवा भी एक से तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। हवा में नमी 40 प्रतिशत होने से वातावरण में ठंडक का एहसास रहा। अधिकतम पारा 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
गुरुवार सात मई की सुबह तेज आंधी और बारिश के साथ हुई। आंधी-बारिश का कालिंजर क्षेत्र में व्यापक असर रहा। तेज हवाओं के चलते आठ से 10 बिजली पोल टूट गए। सुबह सात बजे से गुल हुई बिजली शाम चार बजे तक बहाल नहीं हो सकी। किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप में लगा पेड़ समेत आठ से 10 पेड़ भी गिरे। हाईटेंशन लाइन के ऊपर पेड़ टूटकर गिर गया। इससे कालिंजर कस्बे, सढ़ा व गुढ़ा गांव की बिजली ठप रही। आंधी से कई ग्रामीणों के कच्चे मकानों और छप्परों को भी नुकसान हुआ।
तेज हवा से तीन से अधिक छप्पर उड़ गए। पेड़ सड़क पर गिरने आवागमन भी प्रभावित रहा। नदी के किनारे लगी सब्जियों की बारियों को भी नुकसान हुआ है। उधर, शहरी और ग्रामीण इलाकों अतर्रा, बबेरू, पैलानी, तिंदवारी आदि क्षेत्र में बारिश और आंधी से खासा नुकसान हुआ है। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार ही आंधी और बारिश हुई है। आगे भी इस तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
-- -- -
कालिंजर में आंधी बारिश से आठ से 10 बिजली के पोल, 11 हजार लाइन में पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप रही है। बिजली कर्मियों से पेट्रोलिंग कराकर पेड़ कटवाकर लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। आंधी-बारिश से तीन गांवों की बिजली गुल रही है।
-प्रदीप कुमार
जेई, 33 केवी कालिंजर, पावर हाउस।

फोटो - 07 कालिंजर कस्बे में टूटा पड़ा बिजली का पोल। संवाद- फोटो : 1