सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Elderly farmer dies after slipping from stairs

Banda News: बुजुर्ग किसान की सीढ़ियों से फिसलकर गिरने से मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 30 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Elderly farmer dies after slipping from stairs
विज्ञापन
-पूर्व प्रधान भाई ने जताई हत्या की आशंका
Trending Videos

-पुलिस बोली, किसान का परिवार प्रेमी युगल की हत्या के मुकदमे में है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। लघुशंका के लिए घर के बाहर निकले बुजुर्ग किसान की सीढ़ियों से फिसलकर सिर के बल गिरने से मौत हो गई। देर रात जब उनका पुत्र निमंत्रण से वापस आया तब घरवालों को जानकारी हो सकी। पूर्व प्रधान भाई ने रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव निवासी पूर्व प्रधान बाबू ने बताया कि उनके बड़े भाई फूलचंद्र (75) देर रात लघुशंका करने के लिए घर के बाहर निकले थे।घर के दरवाजे में बनी सीढ़ियों में उनका पैर फिसल जाने से वह औधे मुंह सिर के बल गिर गए। देर रात फूलचंद्र का पुत्र वीरेंद्र निमंत्रण से वापस लौटा तो उसने घर के बाहर अपने पिता को गिरे हुए देखा, तब जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। पूर्व प्रधान ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। फूलचंद्र खेती किसानी करते थे। उनके पास छह बीघा जमीन है। दो पुत्र दो पुत्रियां हैं। मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक-युवती को जलाने के मामले में मृतक परिवार हत्या के आरोपी है। इस मुकदमे का विचारण न्यायालय में चल रहा है। इसलिए वह ऐसी आशंका जता रहे हैं। मृत्यु सीढ़ियों में पैर फिसल जाने के कारण प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed