फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Electricity corporation team held hostage; attempt made to burn them alive

Banda News: विद्युत निगम की टीम को बनाया बंधक, जिंदा जलाने का प्रयास

Wed, 15 Jul 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation team held hostage; attempt made to burn them alive
-आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण के लिए गई थी टीम, प्राथमिकी
विज्ञापन

-उप खंड अधिकारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया मुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा (बांदा)। आईजीआरएस शिकायत की जांच करने गांव बरेहंडा गई विद्युत निगम की टीम ने शिकायतकर्ता और उसके परिजन पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एलपीजी सिलिंडर खोलकर उन्हें जिंदा जलाने का भी प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टीम को मुक्त कराया। मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शिकायतकर्ता राजेश कुशवाहा की आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण के लिए अवर अभियंता अतर्रा अजय कनौजिया के नेतृत्व में अवर अभियंता बिसंडा संजय गुप्ता, अवर अभियंता बदौसा विजय बहादुर तथा लाइनमैन तनवीर और नारायण सिंह गांव बरेहंडा पहुंचे थे। टीम शिकायत की जांच कर रही थी, तभी आरोप है कि राजेश कुशवाहा ने अपने भाई राजेंद्र व अमित और अपने पुत्रों विवेक व मनीषके साथ मिलकर कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि आरोपियों ने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर टीम को कमरे में बंधक बना लिया और मारपीट की। अवर अभियंता विजय बहादुर ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने एलपीजी सिलिंडर खोलकर पूरी टीम को जिंदा जलाने का प्रयास भी किया। इसी दौरान एक कर्मचारी ने मोबाइल से उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को घटना की सूचना दी। एसडीओ ने तत्काल एसडीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बंद मुख्य फाटक खुलवाकर सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

---
तीन आरोपियों को हिरासत में लेने की रही चर्चा
घटना के बाद तीन लोगों को हिरासत में लेने की चर्चा रही, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। वहीं गांव में भी घटना के बाद सन्नाटा पसरा रहा। विद्युत निगम के कर्मचारी भी इस घटना के बाद सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed