{"_id":"6a4d454f51bbe639650ed4df","slug":"electricity-supply-has-been-disrupted-for-24-hours-in-oran-bisanda-town-and-several-other-villages-banda-news-c-212-1-sknp1006-149376-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ओरन, बिसंडा कस्बा समेत कई गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ओरन, बिसंडा कस्बा समेत कई गांवों में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
Tue, 07 Jul 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बिजली उपकेंद्र बिसंडा और ओरन से जुड़े कस्बे व गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। ऐसे में उपभोक्ताओं का गर्मी और उमस से बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि फोन करने पर अधिकारी जवाब नहीं देते और न ही कोई इस समस्या का निदान कर रहा है। बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं के सामने पेयजल की समस्या भी आ गई है।
ओरन नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार द्विवेदी, राज नारायण द्विवेदी, रमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ओरन बिजली उपकेंद्र से बांदा मेन लाइन तक जर्जर तार लगे हुए हैं। आए दिन फॉल्ट होने से हर 10 से 15 मिनट के बीच बिजली की आवाजाही लगी रही। बिजली आती है तो उसका वोल्टेज इतना कम होता है कि लोगों के घर टुल्लू या सबमर्सिबल नहीं चल पाते हैं। नगर पंचायत के नलकूप भी नहीं चल पाते हैं। पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है।
इस कारण उपभोक्ता जहां बरसात में गर्मी और उमस से परेशान हैं। वहीं, पेयजल आपूर्ति नहीं मिलने से वह दोहरी पीड़ा झेल रहे हैं। बिसंडा बिजली उपकेंद्र व ओरन बिजली उपकेंद्र बांदा से जुड़े हैं और बांदा से ओरन की दूरी 50 किमी है। लंबी लाइन होने के कारण आए दिन खराबी बनी रहती है। जिससे समय पर फॉल्ट नहीं बन पाता है।
विज्ञापन
24 घंटे से आपूर्ति नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है। एक्सईएन विद्युत ने बताया कि नवाब टैंक वाली 33 केवी लाइन जो बिसंडा को जाती है, उसमें फॉल्ट आया है। जिससे आपूर्ति बाधित है। मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
--
शहर में भी बिजली ने रुलाया
बांदा शहर के अंदर स्वराजनगर कॉलोनी, डीएम कॉलोनी रोड, छोटी बाजार, माहेश्वरी देवी, बलखंडी नाका, मर्दन नाका, शंकर नगर सहित अन्य मोहल्लों की बिजली दोपहर चार बजे से शाम छह बजे तक गायब रही है। लोगों ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी दर्ज कराई है।
--
इन गांवों की बिजली रही बंद
ओरन, बिसंडा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में बाघा, कुर्रही, मरौली, जरोहरा, बिसंडी, भदावल, मझीवां सानी, तेंदुरा चौसड़, नांदनमऊ, चंदौर, कुल्लू खेड़ा, ओरन ग्रामीण, पारा, डभनी, पुनाहुर, घूरी, कैरी, कोर्रा, गड़ांव समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति बंद चल रही है।