फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Events for the installation of the idol at Karu Devi Temple have begun; the consecration ceremony is scheduled for the 9th.

Banda News: कारू देवी मंदिर में प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम शुरु, नौ को प्राण प्रतिष्ठा

Sun, 05 Jul 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Events for the installation of the idol at Karu Devi Temple have begun; the consecration ceremony is scheduled for the 9th.
देवी मंदिर में लगने वाली नई प्रतिमा। संवाद
नरैनी। कस्बे की आस्था का प्रमुख केंद्र कारू देवी मंदिर में नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान के साथ जारी हैं। नौ दिवसीय अनुष्ठान एवं विशेष पूजन कार्यक्रम के समापन के बाद नौ जुलाई को देवी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। कारू देवी मंदिर में 30 जून से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा सप्तशती एवं देवी पुराण का पाठ किया जा रहा है। आचार्य रामेश्वर बड़गैया के नेतृत्व में कई पंडित प्रतिदिन पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठान कराते हैं। वहीं, श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन



गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व अज्ञात शरारती तत्वों ने कारू देवी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। विधायक ओम मणि वर्मा ने नई प्रतिमा स्थापित कराने की पहल की थी। इस मौके पर डॉ. रामचंद्र कुशवाहा, सुंदरलाल त्रिपाठी, प्रमोद कुमार बाजपेयी, डॉ. रामचंद्र कुशवाहा, विमल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed