फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fake release order shown to release seized vehicle, FIR against two

Banda News: सीज वाहन छुड़ाने में फर्जी रिलीज आर्डर दिखाया, दो पर प्राथमिकी

Sun, 03 May 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 03 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fake release order shown to release seized vehicle, FIR against two
तिंदवारी। अवैध मौरंग परिवहन के मामले में सीज वाहन को छुड़ाने में फर्जी प्रपत्र प्रस्तुत किए जाने पर तिंदवारी थाने के हेड मोहर्रिर ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




तिंदवारी थाने के हेड मोहर्रिर जितेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वाणिज्य कर अधिकारी ने 24 अप्रैल को बिना किसी खनन प्रपत्रों व बिना किसी जीएसटी प्रपत्रों के मौरंग परिवहन करते पाए जाने पर फैजाबाद अयोध्या कैंट गोपालपुर मंझाकला गांव निवासी शैलेश शुक्ला के वाहन को सीजकर थाने के सुपुर्द किया था। इस वाहन को अवमुक्त कराने के लिए आंबेडकर नगर के भीटी थाना क्षेत्र के दहेमा जंगलवा गांव निवासी मोहित यादव ने 29 अप्रैल को खनिज विभाग व आरटीओ कार्यालय से रिलीज पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन




पत्र संदिग्ध पाए जाने पर हेड मोहर्रिर ने संबंधित कार्यालयों से सत्यापन कराया तो पाया गया प्रस्तुत रिलीज ऑर्डर नंबर फर्जी कूटरचित पाए गए। इस पर मोहित व शैलेश के खिलाफ हेड मोहर्रिर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed