{"_id":"6a567b28129c849c6500cc88","slug":"family-members-and-villagers-broke-down-in-tears-upon-seeing-the-bodies-of-the-two-cousins-banda-news-c-212-1-sknp1006-149665-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रिश्ते की दो बहनों का शव देख फफक पड़े परिजन और ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रिश्ते की दो बहनों का शव देख फफक पड़े परिजन और ग्रामीण
Tue, 14 Jul 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। गड़रा नदी में नहाने के दौरान डूबीं रिश्ते की दो बहनों के शवों का मंगलवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों बहनों के शव एक साथ गांव हस्तम पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। मंगलवार की शाम को गांव स्थित रामजानकी मंदिर के सामने बने श्मशान स्थल में दोनों बहनों के शवों का एक ही गड्ढे में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। मौजूद परिजन व ग्रामीण अपने आंसू नहीं रोक पाए।
बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी श्रवण कुमार की पुत्री राधिका (9) व नरैनी के दिवली गांव निवासी ममेरी बहन अंशिका (10) की बीते सोमवार को सुबह गड़रा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद राधिका और अंशिका के शव हस्तम गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण पहले से शोक में डूबे हुए थे। दोनों बहनों के शवों को एक साथ देख हर आंख नम हो गई।
ममेरी बहन अंशिका के शव को परिजन पैतृक गांव दिवली न ले जाकर हस्तम गांव में ही रामजानकी मंदिर के पास श्मशान स्थल पर दोनों बहनों को एक साथ और एक ही गड्ढे में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों शवों को देख बुआ मोहनिया के आंसू नहीं थम रहे थे। छोटी बहन लक्ष्मी सहित सभी भाई बहन दोनों बहनों के शवों से लिपट कर बिलखते रहे। मृतका राधिका के पिता श्रवण कुमार, पुत्री और भतीजी को खोने के बाद मां मोहनिया बेसुध हैं।