{"_id":"69f3aad19c4f99cb0f07716a","slug":"farmer-faints-feared-dead-from-heatstroke-banda-news-c-212-1-sknp1006-145604-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किसान गश खाकर गिरा, लू लगने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किसान गश खाकर गिरा, लू लगने से मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 01 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गांव से बांदा आया किसान अचानक गश खाकर गिर गया। राहगीरों ने देखा तो पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन लू लगने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के चटचटगन गांव निवासी उमेश सिंह ने बताया कि उसका मौसेरा भाई राकेश सिंह चंदेल (57) बुधवार को सुबह घर से बांदा जाने की बात कहकर निकले थे। बांदा में आवास विकास स्थित चिल्ला-कानपुर मार्ग पर वह गश खाकर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
देर शाम पुलिस की ओर से उन्हें जानकारी हो सकी। उन्होंने लू से मौत होने की संभावना जताई है। राकेश के दो पुत्र हैं। घर में पत्नी सुषमा देवी हैं। बीघा भर जमीन है। वह मध्य प्रदेश के सतना में प्राइवेट में नौकरी भी करते थे। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि गर्मी की वजह से चक्कर खाकर गिरने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
Trending Videos