फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers left in a spin due to the cyclone

Banda News: चक्रवात के चक्कर में किसान बने घनचक्कर

Fri, 30 Oct 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 30 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers left in a spin due to the cyclone
फोटो -11- अतर्रा में खेत में गिरे धान की फसल दिखाता किसान। संवाद
बांदा। बेमौसम बारिश और तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 18 घंटे से बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है, वहीं कटी पड़ी फसल भीग गई है।
विज्ञापन

कई खेतों में पानी भरने से बालियों के सड़ने का खतरा है। ज्वार और अरहर की फसल को भी नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि चक्रवात के चक्कर में वह घनचक्कर बन गए हैं।

जिले में करीब 50 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। इस समय फसल पककर तैयार है। कई क्षेत्रों में कटाई शुरू हो चुकी है, जबकि कुछ जगह किसान कटाई की तैयारी में थे।
विज्ञापन

ऐसे में बृहस्पतिवार से चली तेज हवाओं और रात से लगातार हो रही बूंदाबांदी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नरैनी तहसील के पिपरा गांव के मजरा नरसिंहपुर में तेज हवा और बारिश से ज्वार की फसल खेतों में बिछ गई। किसान रामस्वरूप, महरू, राजकुमार, लल्लू और रोहित ने बताया कि फसल तैयार होने के कगार पर थी, लेकिन मौसम बिगड़ने से काफी हिस्सा जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करतल और नहरी न्याय पंचायतों की 14 ग्राम पंचायतों और 24 मजरों में भी फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों के मुताबिक धान की फसल में पहले से गेरुआ रोग का प्रकोप है। अब बारिश से बालियां खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
अतर्रा तहसील के महोतरा गांव में किसान माताप्रसाद तिवारी की दस बीघा धान की फसल में आधे बीघे का काला नमक धान गिरकर खराब हो रहा है। किसान राजू की एक बीघा और अधरोरी निवासी योगेंद्र कुशवाहा की करीब पांच बीघा धान की फसल प्रभावित हुई है।

किसानों का कहना है कि लागत बढ़ रही है। इस साल तिलहन की पैदावार भी कमजोर रही है। बारिश से दोहरी आर्थिक मार पड़ने की आशंका है। बटाई पर खेती करने वालों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो सकता है।

फोटो -11- अतर्रा में खेत में गिरे धान की फसल दिखाता किसान। संवाद

फोटो -11- अतर्रा में खेत में गिरे धान की फसल दिखाता किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed