{"_id":"6ae4dd1b18820e462f0bd189","slug":"impact-of-cyclone-arnab-power-out-in-cities-and-villages-banda-news-c-212-1-bnd1007-154127-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अर्नब तूफान का असर, शहर और गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अर्नब तूफान का असर, शहर और गांव की बिजली गुल
Fri, 30 Oct 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 30-पुलिस लाइन में बिजली लाइन सुधारते कर्मी। संवाद
बांदा। खराब मौसम और अर्नब तूफान के असर से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन प्रभावित हो गया। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
मौसम के बिगड़े मिजाज का सबसे अधिक असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। शहर के कई मोहल्लों से लेकर गांवों तक बिजली कटौती का सिलसिला जारी रहा।
इस दौरान कहीं फॉल्ट तो कहीं एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से लोगों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा। तेज हवा और बारिश के चलते बिजली के तारों तथा खंभों पर असर पड़ने की आशंका के बीच बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई।
शहर के कालू कुआं, बिजली खेड़ा, इंदिरानगर, आवास विकास सहित अन्य मोहल्लों रात में बिजली गुल होने से घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
वहीं शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक शहर के कई मोहल्लों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। कई इलाकों में देर रात तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए।
विज्ञापन
लोगों ने बिजली विभाग से प्रभावित इलाकों में जल्द आपूर्ति बहाल करने और व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है।