{"_id":"6ae4db15d95a73d60b0a80d7","slug":"son-and-brother-in-law-shot-a-man-for-refusing-to-transfer-land-and-house-in-their-names-banda-news-c-212-1-sknp1006-154109-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जमीन-मकान नाम न करने पर बेटे व साले ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जमीन-मकान नाम न करने पर बेटे व साले ने मारी गोली
Fri, 30 Oct 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जमीन और मकान नाम न करने पर पुत्र व साले ने पिता के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली पीड़ित के बाएं कंधे में लग गई।
आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल ने अपनी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली बबेरू में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पुत्र और साले को गिरफ्तार कर लिया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरवल निवासी महादेव साहू ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पत्नी अर्चना साहू से काफी दिन से विवाद चल रहा है। उनका एक पुत्र भी है। पुत्र शिवा साहू व पत्नी अर्चना अपने भाई कामता साहू के मकान में रहतीं हैं।
कामता साहू व उसके पिता शंकर साहू के उकसाने पर उसकी पत्नी और पुत्र उससे मकान और जमीन अपने नाम कराना चाहते हैं। इसी को लेकर विवाद चल रहा है।
महादेव साहू ने बताया कि वह 28 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के चुनुबाद चौरसिया की दुकान के पास था, तभी उसका पुत्र शिवा साहू और साला कामता साहू व उनके साथ कुछ अन्य लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर कामता साहू ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके बाएं कंधे में लग गई, वह वहीं गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
तब तक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज किया गया। महादेव की तहरीर पर आरोपी शिवा साहू, कामता साहू, उसके पिता शंकर साहू, व कुछ अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी कामता व शिवा साहू को रात में गैस एजेंसी से थोड़ा आगे तुर्की तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी मुरवल शैलेश यादव आदि शामिल रहे।