{"_id":"69f78e692ba849542c0c2a60","slug":"father-in-law-and-son-in-law-were-crushed-under-a-tractor-while-collecting-wood-for-cooking-banda-news-c-212-1-bnd1007-145797-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने गए ससुर-दामाद ट्रैक्टर में दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खाना बनाने के लिए लकड़ी लेने गए ससुर-दामाद ट्रैक्टर में दबे
Sun, 03 May 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 03 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। लड़के की शादी की तैयारी के लिए ट्रॉली में लकड़ी लादकर घर जा रहे ससुर-दामाद ट्रैक्टर पलटने से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ससुर को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के 13 ब निवासी लालाराम (55) अपने दामाद कौशांबी के महेवा गांव निवासी अशोक कुमार के साथ रविवार की दोपहर लकड़ी लेने खेत गए थे। घर वापस जाते समय रास्ते में ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। इससे उसमें सवार ससुर-दामाद दबकर घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने लालाराम को मृत घोषित किया, जबकि घायल दामाद अशोक का इलाज चल रहा है।
मृतक के पुत्र रामजी ने बताया कि 13 मई को उसकी शादी है। घर वाले शादी की तैयारियों में लगे हैं। विवाह में शामिल होने और सहयोग करने के लिए बहनोई महेवा से ट्रैक्टर लेकर आए थे। भोजन आदि बनाने के लिए लकड़ी की आवश्यकता थी, जिसे लेने दोनों गए थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। थाना प्रभारी संजीव कुमार चौबे का कहना है कि ट्रैक्टर पलटने से वृद्ध की मौत हो गई है।