{"_id":"6a57cd2188f6adf8090e884e","slug":"fir-lodged-after-a-woman-was-subjected-to-an-obscene-act-inside-her-home-and-a-photo-was-posted-on-social-media-banda-news-c-212-1-sknp1006-149723-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत, फोटो सोशल मीडिया में डाली, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत, फोटो सोशल मीडिया में डाली, प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
बांदा। महिला के घर में घुसकर आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी की। अपने मोबाइल से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम व फेसबुक में महिला की अश्लील फोटो भेजी। साथ ही गाली गलौज कर अपहरण करने की धमकी दी है। महिला की तहरीर पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नौबस्ता निवासी बिरजू ने 10 जुलाई की शाम तब घुस आया जब उसके घर में कोई नहीं था। आरोप है कि उसने महिला के साथ अश्लील हरकतें कर छेड़खानी की। उसकी फोटो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दी। मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
-- -- -- -- -- -- -- -
घर में घुसकर 20 हजार नकद और जेवरात चुराए, प्राथमिकी
बांदा। घर में घुसकर चोरों ने 20 हजार रुपये नकद और जेवरात चुरा लिए। महिला ने पैलानी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पैलानी थाना क्षेत्र के गांव खैरई निवासी संपत ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके मकान में 13 जुलाई की रात उसके घर में घुसकर चोरों ने 20 हजार रुपये नकद व जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह होने पर उन्हें चोरी की जानकारी हो सकी। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि चोरी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद