{"_id":"69fa3f44f7d94d2a46012654","slug":"fir-lodged-against-constable-for-raping-and-cheating-a-woman-banda-news-c-212-1-bnd1018-145920-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सिपाही पर युवती से दुष्कर्म व धोखाधड़ी के आरोप पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सिपाही पर युवती से दुष्कर्म व धोखाधड़ी के आरोप पर प्राथमिकी दर्ज
Wed, 06 May 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 06 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जनपद में तैनात एक सिपाही पर युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने सिपाही के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना जारी है।
कालिंजर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने सोमवार को आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में थाना कालिंजर में तैनात सिपाही पवन कनौजिया का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ, इसमें दोनों के बीच पहचान बढ़ी और बाद में नजदीकियां हो गईं। युवती का आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर वर्ष 2023 तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार सिपाही ने कार खरीदने के नाम पर उससे करीब दो लाख रुपये और 1.5 लाख रुपये के जेवरात भी ले लिए, उन्हें अब तक वापस नहीं किया गया। इस बीच सिपाही का तबादला पहले पुलिस लाइन बांदा और फिर हमीरपुर हो गया, लेकिन वह युवती को शादी का भरोसा देकर बांदा बुलाता रहा। आरोप है कि वन विभाग रोड के पास किराए के कमरे में उसे रखकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। युवती का कहना है कि जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया तो सिपाही ने इंकार करते हुए उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी मेविस टाक ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया आरोपों के आधार पर सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी है। मामले की विवेचना जारी है और आवश्यकतानुसार विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।