{"_id":"6a57ca63090b00172308f331","slug":"four-people-including-a-judges-steno-were-injured-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-banda-news-c-212-1-sknp1006-149711-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में जज के स्टेनो समेत चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में जज के स्टेनो समेत चार गंभीर
विज्ञापन
फोटो-24- ट्रामा सेंटर की ओटी में घायल बाइक सवार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-24- ट्रामा सेंटर की ओटी में घायल बाइक सवार। संवाद
-बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव के पास हुआ हादसा
-चारों घायलों को कानपुर के लिए किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से लखनऊ हाईकोर्ट में तैनात स्टेनो समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां से चारों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। वहां से उन्हें कानपुर के लिए रेफर किया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी समाजसेवी पीसी पटेल ने बताया कि चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव ओरा निवासी अरविंद यादव (30) वर्तमान में लखनऊ हाईकोर्ट में स्टेनो पद पर तैनात हैं। वह अपनी बाइक से ससुराल बबेरू आए थे। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे अपने साले बबेरू के तिंदवारी रोड निवासी अनिल उर्फ नत्थू यादव (32) के साथ चित्रकूट जाने के लिए निकले थे। वह अपनी साइड से जा रहे थे।
तभी बबेरू के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज से प्रवेश लेकर आ रहे बाइक सवार बिसंडा थाना क्षेत्र के मिलाथू गांव निवासी अमन पटेल (18) व जगत (20) ने गलत साइड से आकर अछाह गांव के पास सामने से दूसरी बाइक में सवार अरविंद व अनिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। बाइक चालक अनिल व दूसरी बाइक का चालक अमन पटेल गंभीर घायल हो गए। सभी के सिर व हाथ-पैर में चोटें आईं। लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने चारों को नाजुक हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मेडिकल कॉलेज से सभी को कानपुर रेफर किया गया है।