{"_id":"6a5288d6726a39dce50b0e9b","slug":"grain-traders-have-started-an-indefinite-sit-in-business-has-come-to-a-standstill-banda-news-c-212-1-sknp1006-149549-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गल्ला कारोबारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, व्यापार हुआ ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गल्ला कारोबारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, व्यापार हुआ ठप
Sat, 11 Jul 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
धरने के दौरान व्यापारियों से वार्ता करते सिटी मजिस्ट्रेट। स्रोत: व्यापारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बांदा गल्ला मंडी में शनिवार से कारोबार पूरी तरह ठप हो गया। लाखों रुपये की चोरी के खुलासे, मंडी की बदहाल व्यवस्थाओं और अतिक्रमण समेत कई मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज गल्ला कारोबारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक गल्ला मंडी में कारोबार बंद रहेगा।
बांदा गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्ता और महामंत्री राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी मंडी परिसर में धरने पर बैठे। उनका कहना है कि संगठन ने आठ जुलाई को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
व्यापारियों ने बताया कि चार जुलाई की रात एक आढ़त का ताला तोड़कर करीब 6.35 लाख रुपये और चांदी के सिक्के चोरी हो गए थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। मंडी में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे भी बंद हैं। धरने के दौरान व्यापारियों ने मंडी की जर्जर स्थिति का भी मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
उनका कहना है कि करीब 45 वर्ष पुरानी मंडी के नीलामी चबूतरे, गोदाम और फड़ खस्ताहाल हैं। नालियां जाम रहने से जलभराव और गंदगी है, जिससे अनाज खराब होने का खतरा रहता है। कई बार शिकायत के बावजूद सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई।
उधर, सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला व्यापारियों को समझाने पहुंचे, लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सकी। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन से सब्जी कारोबारियों की अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। धरने में अशोक कुमार गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, सुरेश चंद्र साहू, रामबाबू लोखरिया, सुंदर लाल, सुरेश कुमार, दिनेश, राकेश और उमाशंकर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।