{"_id":"6a591bc5356ef53c7f08b9d9","slug":"groundwater-week-launched-with-the-flagging-off-of-a-publicity-vehicle-banda-news-c-12-1-knp1100-1589356-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रचार वाहन रवाना कर किया भूजल सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रचार वाहन रवाना कर किया भूजल सप्ताह का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-स्कूल में बच्चों को दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ
बांदा। भूजल सप्ताह का भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। यह आयोजन प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। भूगर्भ जल विभाग खंड चित्रकूटधाम के निर्देशन में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
नगर पालिका परिषद बांदा की अध्यक्ष मालती बासू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने जन-जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। वर्षा जल संचयन और जल के विवेकपूर्ण उपयोग पर भी जोर दिया जाएगा।
इसी क्रम में, उच्च प्राथमिक विद्यालय बलखंडी नाका में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उन्हें जल के गिरते स्तर को रोकने के लिए प्रेरित किया गया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास करने को कहा गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भूगर्भ विभाग के हाइड्रोलॉजिस्ट अक्षय, अवर अभियंता सौरभ शुक्ला और प्रतीक श्रीवास्तव मौजूद रहे। मोहम्मद मुस्तकीम, सदानंद अवस्थी, कमलेश, अमित शुक्ला और राम किशोर भी उपस्थित लोगों में शामिल थे। ब्यूरो