{"_id":"69f3aaf9cc9aa1e34507fe2d","slug":"heart-rate-increased-sugar-level-250-banda-news-c-212-1-bnd1017-145609-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बढ़ने लगी दिल की धड़कन, शुगर लेवल 250","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बढ़ने लगी दिल की धड़कन, शुगर लेवल 250
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 01 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 18 जिला अस्पताल के हदय रोग विभाग के बाहर बैठे मरीज। संवाद
विज्ञापन
बांदा। मौसम में उतार चढ़ाव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल में त्वचा संबंधी बीमारियों, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। इसके साथ ही, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग से संबंधित मरीजों की भीड़ भी अस्पताल में उमड़ रही है।
अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर से पसीना अधिक निकल रहा है, जिससे खुजली, घमौरी और त्वचा के फंगल संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। पानी की कमी से डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है, और हृदय रोगियों की दिल की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। ब्लड प्रेशर में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, कुछ मरीजों का ब्लड प्रेशर लो हो रहा है तो कुछ का हाई।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए 70 मरीज पहुंचे, जबकि पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या 185 रही। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग से संबंधित 85 मरीजों ने भी उपचार के लिए ओपीडी में पंजीकरण कराया। उल्टी-दस्त के 24 मरीजों को गंभीर स्थिति के कारण भर्ती कर विशेष वार्ड में स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, यह चिंता का विषय है कि 30 मरीजों का शुगर लेवल 250 पाया गया, जो उच्च स्तर का संकेत है। कई मरीजों में ब्लड प्रेशर की समस्या पाई गई, और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की दिल की धड़कन सामान्य से अधिक तेज पाई गईं।
विशेषज्ञों की राय
डॉ. शिशिर, प्रभारी हृदय रोग के अनुसार गर्मी में पानी की कमी से डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल बढ़ रहा है। हार्ट के मरीजों की दिल की धड़कन भी बढ़ी है। मरीजों को पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए।
डॉ. एमसी पाल, सेवानिवृत्त त्वचा रोग विशेषज्ञ ने बताया शरीर में लगातार पसीना आने से त्वचा गीली होती है। इससे फंगस संक्रमण जैसे दाद, खुजली, घमौरी, चमड़ी उधड़ने की बीमारी बढ़ रही है। ऐसे में हल्के व लाइट कलर के कपड़े पहनें।
डॉ. एसडी त्रिपाठी, वरिष्ठ फिजिशियन ने सलाह दी कि गर्मी में तली हुई व बासी सामान के खाने से बचना चाहिए। हल्का खाना खाएं, छाछ, दही, फलों आदि का सेवन करना चाहिए। डायरिया होने पर तत्काल इलेक्ट्रोलाइट्स और ओआरएस का प्रयोग करें।
Trending Videos