फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Honeytrap connection of constable suicide case, suspicious mobile numbers, chats and transactions investigated

Banda News: सिपाही आत्महत्या कांड का हनीट्रैप कनेक्शन, संदिग्ध मोबाइल नंबर, चैट और लेनदेन खंगाले

Tue, 05 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 05 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Honeytrap connection of constable suicide case, suspicious mobile numbers, chats and transactions investigated
बांदा। मरका थाने में डायल-112 में चालक पद तैनात सिपाही गौरव कुमार यादव 15 जनवरी को अपनी पत्नी शिवानी और तीन वर्षीय मासूम बेटी परी की हत्या के बाद खुद नदी में कूदकर आत्महत्या के सनसनीखेज मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस पड़ताल में हनीट्रैप का एंगल सामने आया है, जिसमें सिपाही से कथित तौर पर लाखों रुपये की मांग की जा रही थी। इस दबाव ने उसकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर डाला, जिसकी कड़ियां अब जांच में जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन




पुलिस सूत्रों के अनुसार सिपाही गौरव कुमार यादव इस पूरे मामले को परिवार से अलग रहकर खुद सुलझाने की कोशिश कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह लगातार तनाव में था और बाहरी दबाव से जूझ रहा था। हालांकि सभी पहलुओं को बराबरी से परखते हुए साइबर और सर्विलांस टीमों ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों, चैट और लेनदेन के आधार पर कुछ लोगों की पहचान पुख्ता की है। मामले में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




पुलिस का दावा है कि जांच अब फाइनल स्टेज पर है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि किन परिस्थितियों में सिपाही इतना बड़ा कदम उठाने की ओर बढ़ा। उसके कॉल रिकॉर्ड, मैसेज और व्यक्तिगत संपर्कों की गहन जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों को स्पष्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द पेश होगी चार्जशीट



अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मुताबिक सभी साक्ष्य जुटाकर जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके साथ ही हनीट्रैप में शामिल लोगों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed