{"_id":"6a4d4cad1740302ba30023fa","slug":"husband-ruptures-wifes-eardrum-by-beating-her-scalds-her-face-with-hot-vegetable-dish-banda-news-c-212-1-sknp1006-149387-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पति ने पीटा तो कान का फटा पर्दा, गरम सब्जी से झुलसाया चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पति ने पीटा तो कान का फटा पर्दा, गरम सब्जी से झुलसाया चेहरा
Wed, 08 Jul 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा चुंगी मोहल्ले में किराए में रहने वाली समीक्षा गुप्ता उर्फ प्रिया ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति राहुल गुप्ता सरकारी शिक्षक है। दो मई को रात 11:30 बजे वह शराब के नशे में घर आया और बच्चे के सामने सिगरेट पीने लगा। उसने रोका तो जान से मारने के इरादे से गला दबा दिया।
महिला को बाल पकड़कर घसीटा और सिर दीवार में भिड़ा दिया। वह बिल्कुल मरणासन्न हो गई। बचाने आए बड़े बेटे को भी पीटा। उसने मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया और पुलिस में शिकायत की, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 15 जून को सुबह फिर पति राहुल घर पहुंचा और उसे पीटा। उसके कान का पर्दा फट गया। इतना ही नहीं उसके ऊपर गर्म सब्जी फेंक दी, जिससे उसका चेहरा झुलस गया। सूचना पर अतर्रा के लखन कॉलोनी निवासी उसके पिता अशोक कुमार गुप्ता ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। 16 जून को अतर्रा चुंगी चौकी व नगर कोतवाल में तहरीर दी, पर पुलिस ने पति के प्रभाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं की। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।