{"_id":"69f502d983880274a9064e72","slug":"illegal-encroachment-removed-from-court-gate-dm-gave-strict-instructions-banda-news-c-212-1-bnd1017-145687-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: न्यायालय गेट से हटा अवैध अतिक्रमण, डीएम ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: न्यायालय गेट से हटा अवैध अतिक्रमण, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Sat, 02 May 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 02 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 19 अतिक्रमण को हटाते पालिका कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों पर जिला प्रशासन ने आज न्यायालय गेट के बाहर से लंबे समय से जमे अवैध अतिक्रमण को हटा दिया। इस कार्रवाई में अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया, जिससे आमजन को आवागमन में हो रही दिक्कतें दूर हुईं।
बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव मदन मोहन वर्मा ने बताया कि नगर पालिका के ईओ ने अपनी टीम के साथ अभियान को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन ने पहले दुकानदारों को समझाया लेकिन निर्देशों की अनदेखी पर तत्काल सख्ती बरतते हुए दुकानें हटाई गईं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की, वहीं सचिव वर्मा ने हटाए गए अतिक्रमण की दोबारा निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इधर एक दुकानदार ने कहा कि सालों से यहीं से घर का चूल्हा चलता था, अब कहां लेकर जाएं अपनी दुकान। बाद में उसे भी हटना पड़ा।