फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Impact of Bariarpur Dam: Ken-Yamuna water levels rise; alert issued for riverside villages.

बरियारपुर बांध का असर: केन-यमुना का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में अलर्ट

Sat, 11 Jul 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 11 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Impact of Bariarpur Dam: Ken-Yamuna water levels rise; alert issued for riverside villages.
केन नदी का नजारा। संवाद
बांदा। सीमावर्ती बरियारपुर बांध से छोड़े गए पानी और पिछले दिनों हुई बारिश के बाद केन व यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं, लेकिन संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। जलस्तर पर सिंचाई विभाग और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन




सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार शनिवार को भूरागढ़ में केन नदी का जलस्तर 95.40 मीटर और यमुना नदी का जलस्तर 85.41 मीटर दर्ज किया गया। केन नदी का खतरे का निशान 104 मीटर और यमुना का 100 मीटर निर्धारित है। वर्तमान में दोनों नदियां सामान्य स्थिति में हैं और खतरे से काफी नीचे बह रही हैं।
विज्ञापन




अधिकारियों के मुताबिक बरियारपुर बांध से मुख्य नहर में 270 क्यूसेक पानी छोड़े जाने और हाल की बारिश के कारण जलस्तर में यह बढ़ोतरी हुई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि यदि पानी और बढ़े तो समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी



मौसम ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। हवा में 80 प्रतिशत नमी और 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवा के बावजूद दिनभर उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed