{"_id":"6a849f3fd404fbe9ec07349c","slug":"included-in-the-karvi-sitapur-master-plan-2031-building-plans-will-be-easily-approved-banda-news-c-215-1-aur1007-135156-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कर्वी-सीतापुर महायोजना 2031 में शामिल, आसानी से पास होंगे नक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कर्वी-सीतापुर महायोजना 2031 में शामिल, आसानी से पास होंगे नक्शे
Tue, 18 Aug 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18 सीकेटीपी 05 चित्रकूट के सीतापुर क्षेत्र का दृश्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कर्वी और सीतापुर क्षेत्र के गांवों को महायोजना 2031 में शामिल कर लिया गया है। इससे इन शहरी सीमा से सटे इलाकों के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। अब यहां विकास की नई राहें खुलेंगी और लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी।
महायोजना में शामिल होने से इन क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी। पहले ये गांव नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम की सीमा से सटे थे। इसके बावजूद वे महायोजना का हिस्सा नहीं थे। इस कारण बड़ी जमीनों के निर्धारण में समस्या आती थी, जिससे नक्शे स्वीकृत नहीं हो पाते थे। स्थानीय निवासियों को नक्शा स्वीकृत कराने और बैंक से ऋण लेने में दिक्कतें होती थीं।
रजिस्ट्री कराने में भी अड़चनें आती थीं। कई लोग बिना नक्शे के ही निर्माण करने को मजबूर थे। अब इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
महायोजना में शामिल होने के बाद अब निवासी अपनी पसंद के अनुसार आवासीय और व्यावसायिक इमारतें बना सकेंगे। इसके लिए नक्शे की स्वीकृति प्रक्रिया भी काफी सुगम हो जाएगी। उन्हें बैंक से ऋण प्राप्त करने और संपत्ति की रजिस्ट्री कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलरों का कहना है कि महायोजना में नाम आने से कर्वी और सीतापुर में जमीनों की कीमत बढ़ेगी। अब यहां कॉलोनी, फ्लैट और कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी नियमों के तहत हो सकेगा।
महायोजना से चार बड़े फायदे
- नक्शा पास : 30-45 दिन में स्वीकृति
- बैंक लोन : होम लोन और निर्माण लोन आसानी से
- सुविधाएं : पानी, सीवर, सड़क, बिजली की सरकारी योजनाएं
-दाम बढ़ेंगे : जमीनों की कीमत बढ़ेगी, निवेश बढ़ेगा
-- -- -- -- -- --
महायोजना 2031 में शामिल हुए ये गांव
भरथौल, बिहारा, चकभूपत, बंदरकोल, चक लोहासक, परसौली माफी, रानीपुर खाकी, बरमपुर, संग्रामपुर, शिवरामपुर, चितरा गोकुलपुर, सीतापुर माफी, खुटहा, रानीपुर भट्ट, चकला राजरानी, भंभई, अहमदगंज, गोबरिया, अमानपुर, चकमाली, कटरा गूदर, चंद्रगहना, नारायणपुर, बधवाइन बनकट, कपसेठी, कर्वी सरकार, तरौंहा खास, बरकोट, डिलौरा, गढीवा, कर्वी माफी, बनाडी, कोलगदहिया, कसहाई, बनवारीपुर, सपहा व खोह।
-
क्या है महायोजना 2031
यह शहर के 20 साल के विकास का खाका है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक और हरित क्षेत्र तय होते हैं। इसके दायरे में आने वाले क्षेत्रों को सभी सरकारी सुविधाएं मिलती हैं।
-
चित्रकूट के नए इलाके महायोजना 2031 में शामिल किए गए हैं। इससे अवैध निर्माण पर रोक लगेगी और क्षेत्र का सुनियोजित विकास होगा।- पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी