फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from family's home during wedding ceremony

Banda News: शादी समारोह में परिवार, घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Thu, 07 May 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 07 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from family's home during wedding ceremony
बांदा। शहर से सटे बाबा तालाब क्षेत्र में चोरों ने एक घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। गनीमत रही कि चोरों की नजर दूसरे कमरे में रखी बंदूक पर नहीं पड़ी। घटना के समय घर के लोग शादी समारोह में लाज में गए थे। तभी चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

जगदीश यादव ने बताया कि घर में शादी समारोह चल रहा था। परिवार के सभी सदस्य विवाह कार्यक्रम के चलते एक लॉज में मौजूद थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर चढ़ाव के लिए लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलते ही कालू कुआं चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed