फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jewellery and cash worth Rs 50,000 stolen from house after breaking the lock

Banda News: ताला तोड़कर घर से जेवर और 50 हजार की नकदी पार

Wed, 15 Jul 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth Rs 50,000 stolen from house after breaking the lock
- तिंदवारी के परसौंडा गांव की घटना, अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के गांव परसौंडा में मंगलवार रात को चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी हुसैन बक्स उर्फ छोटकौना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जुलाई की रात उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस गए। चोर घर में रखी सोने की झुमकी, सोने की माला व मंगलसूत्र के अलावा करीब 250 ग्राम की दो जोड़ी चांदी की पायल, करीब 100 ग्राम के चांदी के हाथ के जेवर, लगभग 40 ग्राम की दो जोड़ी बिछिया और 50 हजार रुपये नकद ले गए। इसमें 40 हजार रुपये उनके और 10 हजार रुपये उनकी पत्नी के बताए हैं। वारदात के दौरान महिलाएं छत पर व पुरुष के घर के बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन

सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरी गए सामान व आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed