{"_id":"6a552698011f1eba740611b6","slug":"jumped-into-a-dry-well-after-an-argument-with-wife-police-rescued-him-banda-news-c-212-1-sknp1006-149626-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पत्नी से कहासुनी के बाद सूखे कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पत्नी से कहासुनी के बाद सूखे कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया
Mon, 13 Jul 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
रात में कुएं से व्यक्ति को निकालने के लिए डाली गई रस्सी। स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैलानी (बांदा)। नशे में पत्नी से कहासुनी होने के बाद 55 वर्षीय व्यक्ति ने घर से करीब 200 मीटर दूर एक 90 फीट गहरे सूखे कुएं में छलांग लगा दी। इससे उसके हाथ-पैरों में चोटें आईं हैं। परिजन की सूचना पर पुलिस ने चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे कुएं से निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
चिल्ला थाना क्षेत्र के गांव पलरा निवासी प्रेमबाबू ने बताया कि उसके चाचा तेज बहादुर वर्मा (55) रविवार की देर रात शराब के नशे में घर आया था। यहां उनकी पत्नी सरोज देवी से कहासुनी हो गई। इसी आवेश में आकर रात एक बजे उसने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में बने सूखे कुएं में छलांग लगा दी। पीछे से पहुंचे परिजन ने उन्होंने देखा तो चिल्ला थाने में सूचना दी।
मौके पर आई पुलिस ने चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे कुएं से निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। थानाध्यक्ष चिल्ला आनंद साहू ने बताया कि पत्नी से झगड़ा कर आवेश में यह कदम उठाया है। उनका इलाज कराया जा रहा है।