फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Know the reality of the plight in the procurement center

Banda News: खरीद केंद्र में बदहाली की हकीकत जानी

Sat, 02 May 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 02 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Know the reality of the plight in the procurement center
फोटो - 18 खप्टिहा कलां के खरीद केंद्र में निरीक्षण करते नायब तहसीलदार। संवाद
पैलानी। गेहूं खरीद केंद्र में किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। किसान महीनों से चक्कर लगा-लगाकर थक रहे हैं, लेकिन खरीद नहीं की जा रही। किसान खुले आसमान के नीचे डेरा जमाए हुए खरीद होने का इंतजार कर रहे हैं। खप्टिहा कलां खरीद केंद्र में किसानों की समस्या को शुक्रवार को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। इसके बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। शुक्रवार को ही नायब तहसीलदार मोहम्मद मुस्तकीम मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने केंद्र प्रभारी सुनील सिंह लाला से स्थिति का जायजा लिया। निर्देश दिए कि तत्काल ही अनाज की तौल कराई जाए। इस पर प्रभारी ने जल्द ही तौल शुरू कराने की बात कही। इस पर किसानों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed