{"_id":"69fa3cd757876c30540c8307","slug":"laborer-killed-one-injured-in-bike-collision-banda-news-c-212-1-bnd1017-145926-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक टक्कर में मजदूर की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक टक्कर में मजदूर की मौत, एक घायल
Wed, 06 May 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 06 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। सोमवार रात बिसंडा-बबेरू सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक मजदूर अविनाश (तीस वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक चालक घायल है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कैरी निवासी अविनाश सोमवार रात करीब नौ बजे बिसंडा बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था, तभी बिसंडा-बबेरू सड़क स्थित ढाबा के पास ग्राम बरौली निवासी छोटू की तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अविनाश ने दम तोड़ दिया। बिसंडा थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि एक चालक की मौत हुई है, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।