फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Leaseholders pleaded for possession and protection

Banda News: पट्टाधारकों ने कब्जा दिलाने और सुरक्षा देने की गुहार लगाई

Thu, 16 Jul 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Leaseholders pleaded for possession and protection
फोटो-5-कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर मौजूद पट्टाधारक। ब्यूरो
विज्ञापन


-मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पीड़ितों ने जिलाधिकारी को सौंपा

-लेखपाल की पैमाइश के बाद पट्टों की सफाई करने पहुंचे लोगों को रोकने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो

बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के गांव त्रिवेणी के पट्टाधारकों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने आवासीय पट्टों पर कब्जा दिलाने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पैमाइश के बावजूद कुछ लोग पट्टों पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। विरोध पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2011 में शासन के आदेश पर गांव के पात्र लोगों को गाटा संख्या 974 व 977 में आवासीय पट्टे आवंटित किए गए थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने इन पट्टों पर अवैध कब्जा कर लिया। शिकायतों के बाद 11 जुलाई को तहसील प्रशासन की मौजूदगी में लेखपाल और कानूनगो ने पुलिस बल के साथ पैमाइश कर पट्टों का सीमांकन कराया।
विज्ञापन


पट्टाधारकों का आरोप है कि जब वे अपने-अपने पट्टों की झाड़ियां साफ कर कब्जा लेने पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन्हें रोक दिया। आरोप है कि जातिसूचक शब्द कहे, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही महिलाओं और बच्चियों को आगे कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी आरोप लगाया गया है कि 13 जुलाई को कुछ लोगों ने बिना किसी प्रमाणित दस्तावेज के सामूहिक शिकायत कर प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया। पट्टाधारकों ने उस शिकायत को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मांग करने वालों में आत्मराम, मनीराम, धर्मेंद्र, बच्चा सिंह, नत्थू, गोरेलाल, भिखरिया, अजय, सुमित्रा समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed