फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lethal attack on car occupant; vehicle damaged with an iron rod.

Banda News: कार सवार पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से क्षतिग्रस्त किया वाहन

Tue, 07 Jul 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 07 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lethal attack on car occupant; vehicle damaged with an iron rod.
बांदा। कार सवार पर जानलेवा हमला कर तीन लोगों ने लोहे की रॉड से गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर बबेरू कोतवाली में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाश पुरी मोहल्ला निवासी अमन तिवारी (30) ने बबेरू कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह तीन जुलाई को अपनी कार से बबेरू चौराहा से होकर बांदा रोड से जा रहे थे। तभी मरका के मटेहना गांव निवासी अंकित प्रजापति, कमासिन रोड निवासी जुगुलकिशोर गुप्ता व मोहित ने उसकी गाड़ी को रोक कर उसे गाड़ी से खींचकर मारा पीटा।
विज्ञापन




उसकी कार में लोहे की रॉड से वारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले से वह दो दिन तक दहशत में रहा। उसने बबेरू कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बबेरू कोतवाल संजय द्विवेदी ने बताया कि इस घटना की विवेचना चौकी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed