{"_id":"69f8ec45e375db96c708ac46","slug":"light-rain-accompanied-by-drizzle-maximum-temperature-drops-by-15-degrees-banda-news-c-212-1-sknp1006-145821-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बूंदाबांदी के साथ हुई हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 15 डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बूंदाबांदी के साथ हुई हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 15 डिग्री गिरा
Tue, 05 May 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 05 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 06 माैसम सुहाना होने से दोपहर के समय झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहगीरों की भ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मई महीने के पहले सप्ताह में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को ठंडी हवा चलीं। दोपहर के समय बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम के एकाएक सुहाना होने से सड़कों पर भीड़ रही। अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री नीचे आकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति दो से 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रही। हवा में नमी का प्रतिशत बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच गया। इससे ठंडी हवा का झोंके चलते रहे।
सोमवार चार मई की सुबह बादलों वाली रही। सुबह से ही आसमान बादलों से लदा रहा। हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ने से हवा में ठंडक रही। सुबह 10 बजे धूप तो निकली लेकिन बादलों की वजह से दिन भर लुका-छिपी का खेल चलता रहा। दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। पांच से 10 मिनट बारिश होने के बाद मौसम सुहाना बना रहा।
अधिकतम तापमान भी रविवार की अपेक्षा 15 डिग्री लुढ़ककर 32 डिग्री तक पहुंच पाया। जो कि सामान्य के आसपास माना जाता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम के सुहाने होने से प्रमुख चौराहों में दोपहर के समय लोगों की भीड़ रही। लोग अपनी जरूरत को पूरा करते दिखाई दिए। प्याऊ भी खाली नजर आए।
विज्ञापन
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम व कृषि विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मई के पहले सप्ताह में हवा में नमी का दबाव बढ़ने से और उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी, शुष्क हवा और पूरब से आने वाली नम हवाओं के आपसी टकराव के कारण हो रहा है। मई का पहला सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा।