{"_id":"69fce76dcac0acac5906480f","slug":"loader-driver-dies-after-collision-with-bolero-banda-news-c-212-1-bnd1018-146002-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बोलेरो की टक्कर से लोडर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बोलेरो की टक्कर से लोडर चालक की मौत
Fri, 08 May 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 08 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तिंदवारी कस्बे में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से लोडर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिरोजाबाद जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गेशनगर निवासी 22 वर्षीय शमशाद हुसैन लोडर वाहन से तिंदवारी कस्बा भूसा लेने आया था। बताया गया कि उसने लोडर को भूसा भरवाने के लिए खड़ा किया और पास के ढाबे में खाना खाने चला गया। देर रात खाना खाकर वापस लोडर की ओर लौटते समय पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शमशाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई गुलजार ने बताया कि शमशाद पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उनके पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। शमशाद भाड़े पर लोडर चलाकर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।