फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra taken out amidst devotion and jubilation.

Banda News: भक्ति और उल्लास के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Thu, 16 Jul 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 16 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra taken out amidst devotion and jubilation.
फोटो-21-रथयात्रा में रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के विग्रह। स्रोत: आयोजक
बांदा। शहर में बृहस्पतिवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और जयघोष के बीच निकली यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

रथयात्रा का शुभारंभ कैलाश पुरी मंदिर से हुआ। भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की आकर्षक झांकी से सजे रथ की शहर के विभिन्न चौराहों पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यात्रा बलखंडी नाका चौकी मार्ग होते हुए कटरा पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण की व्यवस्था की गई। कटरा मोहल्ले में लोगों ने अपने घरों की छतों और छज्जों से पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और भगवान के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा के दौरान स्थानीय कलाकारों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर आकर्षण बिखेरा। वहीं बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा के साथ चलते रहे। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु, पुत्तन तिवारी, बेटा महाराज, सुरेश साहू, प्रकाश यादव, पवन तिवारी, नीरज तिवारी, वीरेंद्र सिंह बच्चा, रुचिन निगम, रोहित बाजपेयी, राजू चौरसिया, संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed