फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Man arrested for obtaining two passports using forged documents

Banda News: फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for obtaining two passports using forged documents
फोटो-12-पुलिस की गिरफ्त में जिब्राइल। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। बबेरू पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ विदेश मंत्रालय भारत सरकार की ओर से बांदा पुलिस को एक संदर्भ मिला था। इसमें आवेदक बबेरू कोतवाली के गांव बगेहटा निवासी जिब्राइल खान को एक से अधिक पासपोर्ट जारी कराए जाने के संबंध में जांच करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


बबेरू पुलिस की ओर से की गई जांच में पाया गया कि आरोपी ने कूटरचित व भ्रामक दस्तावेजों का प्रयोग कर दो अलग-अलग भारतीय पासपोर्ट प्राप्त किए थे। उसने पूर्व में जारी पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर पुनः नई श्रेणी में आवेदन प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका यह काम शासन, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय व संबंधित विभागों की गुमराह कर धोखाधड़ी करने की श्रेणी में पाया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी जिब्राइल को बगेहटा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed