{"_id":"69fb8ca865fb50af390e7c76","slug":"marriage-stalled-due-to-gotra-wedding-procession-returns-without-bride-banda-news-c-12-knp1008-1514882-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गोत्र पर अटकी शादी, बिना दुल्हन लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गोत्र पर अटकी शादी, बिना दुल्हन लौटी बरात
Thu, 07 May 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 07 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुरा (बांदा)। कस्बे के एक मैरिज हॉल में मंगलवार की रात शादी समारोह के दौरान भांवरों के पहले जब पंडित ने दूल्हे का गोत्र पूछा तो बराती इधर-उधर ताकने लगे। इससे विवाद हो गया। इसके बाद मामला थाना तक जा पहुंचा। अंत में सुलह-समझौते के बाद बिना दुल्हन के बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की की शादी अमारा (बांदा) निवासी प्रभू निषाद से तय थी। लड़की पक्ष पूरे इंतजाम के साथ जसपुरा पहुंचा और अमारा से आई बरात का भव्य स्वागत हुआ। आरोप है कि लड़का पक्ष गोत्र के सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। तनाव इतना बढ़ा कि बुधवार सुबह लड़की की मां मधु तिवारी बेहोश हो गईं।
थाना प्रभारी ऋषि देव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर घंटों बातचीत कराई। लड़की पक्ष का आरोप था कि लड़के ने खुद को पाठक बताकर रिश्ता तय कराया। वहीं वर पक्ष का कहना था कि वह निषाद जाति से है और यह बात पहले से बताई गई थी। बाद में दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही लौट गया।