सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman found hanging, police searching for the cause of death

Banda News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 28 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging, police searching for the cause of death
विज्ञापन
बांदा। चिल्ला कस्बे में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में रसोई में फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Trending Videos




चिल्ला कस्बा निवासी 35 वर्षीय संध्या सोमवार तड़के करीब पांच बजे रसोई में फंदे से लटकी मिली। पति की नजर पड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। फंदा काटकर नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतका के फुफेरे जेठ विनोद द्विवेदी के अनुसार आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। उन्होंने बताया कि परिवार का व्यवसाय ठीक चल रहा था, हालांकि संध्या कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी।वहीं मृतका के जीजा कल्लू शुक्ला ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना मायके पक्ष को नहीं दी गई। नौ वर्षीय बेटी श्रुति ने अपने मामा दीपक द्विवेदी को फोन कर मां की मौत की जानकारी दी।



मायके पक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के कारणों का खुलासा करने की मांग की है। थाना प्रभारी अर्पित पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed