{"_id":"6a53f4c803687f296008c190","slug":"mla-met-grain-traders-spoke-to-sp-regarding-the-revelations-banda-news-c-212-1-sknp1006-149573-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गल्ला कारोबारियों से मिले विधायक, खुलासे के लिए एसपी से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गल्ला कारोबारियों से मिले विधायक, खुलासे के लिए एसपी से की बात
Mon, 13 Jul 2026 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
मंडी में धरना स्थल पर बैठे गल्ला कारोबारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सामान्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे गल्ला कारोबारियों का धरना, दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में कारोबारी अपनी मांगों को लेकर धरनास्थल पर डटे रहे और नारेबाजी की। दोपहर बाद सदर विधायक भी व्यापारियों से मिलने के लिए पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनकर, पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर चोरी के खुलासे की बात कही। फिलहाल धरना होने के कारण गल्ला मंडी का पूरा कारोबार ठप रहा है।
गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्ता और महामंत्री राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी मंडी परिसर में रविवार को भी आंदोलनरत रहे। व्यापारियों के प्रदर्शन की खबर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी गल्ला मंडी पहुंचे और बातचीत की। व्यापारियों ने बताया कि उनके व्यापारी साथी रामबाबू की आढ़त का ताला तोड़कर 6.35 लाख रुपये और 12 चांदी के सिक्के चोरी हुए हैं। जिसका खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है। यह लापरवाही व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक से बातचीत की और इस प्रकरण का खुलासा कराने की बात कही। इस मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, सुरेश चंद्र साहू, रामबाबू लोखरिया, सुंदर लाल, सुरेश कुमार, दिनेश, राकेश और उमाशंकर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
इंसेट-
मंडी परिसर में जलभराव और गंदगी
बांदा। व्यापारियों ने मंडी परिसर में गंदगी और जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की गई है। मंडी समिति में धरना स्थल के बाईं ओर मैदान में गंदा पानी भरा हुआ है। इस रास्ते पर गंदगी का अंबार ऐसे लगा हुआ है कि कोई भी व्यक्ति बिना नाक व मुंह बंद किए, इधर से निकल नहीं सकता है। दुर्गंध दूर से ही लोगों को रोक देती है। इसके साथ ही नीलामी चबूतरों के सामने जगह-जगह पर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। जिसकी सफाई नियमित रूप से नहीं की जाती है। (संवाद)