{"_id":"6a528a9e0f476326e80eccbc","slug":"mps-daughter-accused-of-being-absent-from-duty-probe-demanded-banda-news-c-212-1-sknp1006-149560-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सांसद की बेटी पर ड्यूटी से नदारद रहने का आरोप, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सांसद की बेटी पर ड्यूटी से नदारद रहने का आरोप, जांच की मांग
Sat, 11 Jul 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
नर्स श्वेता पटेल। स्रोत- सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ट्रॉमा सेंटर में तैनात सपा सांसद की बेटी के ड्यूटी से नदारद रहने का शिकायती पत्र सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा। जेडीयू नेता ने डीएम को पत्र देकर जांच की मांग की है। उधर, सांसद का कहना है कि जेडीयू नेत्री उनसे पुरानी रंजिश मानती हैं। इसके चलते बदनाम कर रहीं।
जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवींद्र नाथ गुप्ता ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि ट्रॉमा सेंटर में सपा सांसद कृष्णा देवी की बेटी श्वेता की ड्यूटी लगी हुई है। उनकी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे पहुंचना होता है, लेकिन वह पिछले दो साल से नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो रही हैं।
आरोप है कि उनकी जगह पर संजय नाम का व्यक्ति अस्पताल में कार्य कर रहा है। श्वेता के पिछले दो वर्षों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच, ड्यूटी अवधि के दौरान मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) व लोकेशन की जांच, ट्रॉमा सेंटर और संबंधित ड्यूटी स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन
जिला अस्पताल का अधिकार क्षेत्र वहां के सीएमएस का होता है, सीएमएस ही इस मामले में बेहतर बता सकते हैं। उन्हें इस प्रकरण की जानकारी नहीं है।
डॉ. विजेंद्र सिंह, सीएमओ
सीएमएस के प्रभार है। इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। सीएमएस, छुट्टी पर हैं, उनके आने पर ही जानकारी हो सकेगी।
डॉ. मुकेश, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल बांदा।
--
मेरी बेटी श्वेता स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर स्टाफ नर्स है। ट्रॉमा सेंटर उसकी ड्यूटी है। शनिवार को ड्यूटी पर गई थीं, लेकिन तबीयत ठीक न होने के कारण वह स्टाफ में एक लड़के को बताकर वापस घर आ गई थी। शालिनी पटेल ने रंजिशन शिकायत व पोस्ट वायरल सोशल मीडिया में वायरल की है।
-कृष्णा देवी पटेल, सपा, सांसद