फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Neither breakfast plate nor dinner plate...heavy gas on all

Banda News: न नाश्ते की प्लेट न खाने की थाली...सब पर भारी गैस

Sun, 03 May 2026 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 03 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Neither breakfast plate nor dinner plate...heavy gas on all
फोटो - 07 फुटपाथी दुकान पर खाना खाते लोग। संवाद
बांदा। व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद होटलों व रेस्टोरेंट व छोटे कारोबार पर इसका सीधा असर पड़ा है। व्यावसायिक सिलिंडर में तीसरी बार वृद्धि से नाश्ते की प्लेट अब 30 रुपये व खाने की थाली 100 रुपये में पड़ेगी। चाय की चुस्की में पांच रुपये की वृद्धि हो सकती है। उधर, बरातियों की थाली भी कम से कम 40 रुपये महंगी होने वाली है। संचालकों का कहना है कि खर्च में अचानक हुई बढ़ोतरी से दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी हो गई है। ज्यादा दिन तक वह मुनाफे में कटौती नहीं कर सकते हैं। हालांकि तत्काल दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन




होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के अनुसार मेन्यू में बदलाव देखने को मिल सकता है। ज्यादा गैस खपत वाले व्यंजनों की कीमतें बढ़ाई जा सकती है। या फिर नाश्ते की प्लेट का वजन और खाने की थाली से कुछ आइटम हटाए जा सकते हैं। मौजूदा समय में सामान्य चाय 10 व स्पेशल चाय 15 रुपये की है। यह बढ़कर 15 व 25 रुपये की हो सकती है। 100 ग्राम पनीर पकौड़े की प्लेट 120 से बढ़कर 140 व पोहा 70 रुपये से 80, चाऊमीन सादी 80 से 100 रुपये, चाऊमीन पनीर 100 से 120, पिज्जा 210 से 225 रुपये हो सकता है।
विज्ञापन




इसी प्रकार खाने की सामान्य थाली 210 से 225 और स्पेशल थाली 240 से 260 रुपये की हो सकती है। शादी समारोह में बरातियों की सामान्य थाली 310, स्पेशल 380 से 400 की हो सकती है। बरातियों की थाली में आम ग्राहकों की थाली से अधिक व्यंजन होते हैं। इसी प्रकार फुटपाथी दुकानदारों का कहना है कि तीन हजार का व्यावसायिक सिलिंडर हम लोग नहीं ले पाते हैं। छोटे पांच किलो के सिलिंडर से काम चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार ने छोटे कारोबारियों को भी नहीं बख्शा। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ेगा। महंगा करने पर ग्राहक टूटेंगे। दाम नहीं बढ़ाते हैं तो मुनाफे में कटौती होगी। ऐसे में नाश्ता व खाने की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।



लकड़ी ही पड़ेगी सस्ती



होटल संचालक रामू का कहना है कि गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते पहले से ही आधे से ज्यादा व्यंजन लकड़ी में तैयार हो रहे हैं। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम जिस कदर बढ़े हैं इससे तो लकड़ी ही सस्ती पड़ेगी। आने वाले दिनों में लकड़ी व कोयले में ज्यादा खाने के व्यंजन तैयार कराए जाएंगे।




चाय-समोसा भी खाना महंगा



फुटपाथी दुकानदार श्याम का कहना है कि काम पर जाने वाले लोग पहले 10 रुपये में एक प्याला चाय व 15 रुपये के दो समोसे खा लेते थे। अब 15 की चाय व 20 के समोसे मिल रहे हैं। तीसरी गैस बढ़ोतरी में चाय व समोसे के दाम बढ़ने के साथ ही गरीबों की 80 की थाली 100 की हो जाएगी।



पंजीकृत होटल-रेस्टोरेंट व अन्य



होटल - 270



रेस्टोरेंट - 210



फुटपाथी दुकानदार-1900

फोटो - 07 फुटपाथी दुकान पर खाना खाते लोग। संवाद

फोटो - 07 फुटपाथी दुकान पर खाना खाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed