फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No buses available for the Fatehpur-Mahoba route after 7:30 PM

Banda News: फतेहपुर- महोबा के लिए शाम साढ़े सात बजे के बाद नहीं मिलती बसें

Wed, 15 Jul 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
No buses available for the Fatehpur-Mahoba route after 7:30 PM
- चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में परिवहन का हाल
विज्ञापन

- नौ बजे के बाद चित्रकूट के लिए भी नहीं है बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल का मुख्यालय बांदा। जहां से दिन व रात सभी रूटों पर बस सेवाएं होनी चाहिए। वहां शाम होते ही बसों का टोटा हो जाता है। हाल यह है कि जिस चित्रकूट के नाम पर मंडल का नाम है। वहां के लिए रात नौ बजे के बाद बांदा से कोई बस सेवा नहीं है। कुछ ऐसा ही हाल फतेहपुर और महोबा जनपद के लिए चलने वाली सेवा का है।
बांदा रोडवेज डिपो से फतेहपुर और महोबा के लिए रात साढ़े सात बजे के बाद बस सेवा बंद हो जाती है। जबकि चित्रकूट जाने के लिए अंतिम बस नौ बजे रवाना होती है। जबकि चित्रकूट एक बड़ा पर्यटन स्थल हैं और यहां पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं लेकिन बांदा से बस सेवा रात में नहीं मिलती है। इसी तरह से बांदा के सीमावर्ती जनपद फतेहपुर और महोबा की यात्रा करने के लिए आपको रात साढ़े सात से पहले बांदा बस स्टैंड पहुंचना पड़ेगा। ऐसे में अधिकांश यात्री दिन में ही यात्रा करते हैं या फिर रेलवे का सहारा लेकर अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। बांदा डिपो में वर्तमान समय में निगम की 155 और अनुबंधित तीन बसें संचालित हो रही है। यात्रियों का कहना है कि सभी रूटों पर अंतिम बस का समय बढ़ाया जाए। जिससे देर रात तक लोगों को आवागमन की सेवा मिल सके।
विज्ञापन

डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुशीला देवी ने बताया कि यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार ही गाड़ियों का संचालन होता है। अगर रोजाना यात्री आते हैं तो महोबा, फतेहपुर और चित्रकूट रूट पर अंतिम बस का समय बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed