फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers must prepare factual progress reports; no excuse for errors: DM

अफसर तैयार करें तथ्यपरक प्रगति रिपोर्ट, गलती की माफी नहीं : डीएम

Wed, 08 Jul 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 08 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Officers must prepare factual progress reports; no excuse for errors: DM
बांदा। नौ जुलाई को बांदा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम अमित आसेरी ने बैठक ली। इसमें सभी विभाग के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाने वाली उपलब्धियों, प्रगति रिपोर्ट, विकास कार्यों का विवरण निर्धारित प्रारूप में तैयार करने को कहा। सभी विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट तथ्यपरक व बिना गलती के तैयार करें और नोडल अधिकारियों से उसका सत्यापन भी करा लें। गलती की माफी नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अफसरों से कहा कि वह आयोजन स्थलों तक पहुंचने वाले मार्ग की मरम्मत, साफ-सफाई, संकेतक बोर्ड समय से स्थापित कराएं। नगर पालिका को निर्देशित किया कि स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं सैनिटेशन की समुचित व्यवस्था करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मेडिकल टीम, एंबुलेंस, चिकित्सकों एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखते हुए स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करें। पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था व रूट डायवर्जन की कार्ययोजना तैयार कर उसे प्रभावी करना सुनिश्चित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम को निर्बाध आपूर्ति करते हुए जरूरी स्थानों पर वैकल्पिक बिजली व्यवस्था व जनरेटर की उपलब्धता बनाए। जल निगम व जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसी तरह से कृषि, उद्यान, पशुपालन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई, उद्योग, खाद्य एवं रसद आदि विभागों को अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट समय पर तैयार रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed